धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई. सीएम ने प्रदेशभर में सड़क निर्माण, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, शहरी निकायों को वित्तीय सहायता, कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों और अन्य जनहित परियोजनाओं के लिए करीब 495 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है.

इसके अलावा राज्य सरकार और स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी तथा अल्मोड़ा जिले के दो मोटर मार्गों के नाम बदलने को भी मंजूरी दी गई है.

सरकार ने हरिद्वार में प्रस्तावित कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए विश्वसनीय और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 43.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. इस परियोजना के तहत पहले चरण में 17.55 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे, जिससे विद्युत अवसंरचना को समय रहते मजबूत किया जा सके.

सड़कों के लिए 7 करोड़ से अधिक मंजूर

मुख्यमंत्री ने टिहरी जिले की नरेंद्रनगर विधानसभा में भारपुर-पोंथ मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए 3.08 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं. हरिद्वार जिले के कनखल क्षेत्र में दो सीसी सड़कों के निर्माण के लिए क्रमशः 47 लाख रुपये और 36 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं. वहीं लक्सर विधानसभा क्षेत्र में महाराजपुर सत्संग भवन से गंगदासपुर तक सड़क सुधार के लिए 3.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘…तो मेरा इंतजार कर लेते’, चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत

उधम सिंह नगर जिले की सितारगंज विधानसभा में विभिन्न संपर्क मार्गों और ग्रामीण सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए भी करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी गई है. इनमें गोविंदनगर, रजनीनगर, गऊघाट, करधरिया और मुख्य बाजार क्षेत्र की कई सड़क परियोजनाएं शामिल हैं.

अल्मोड़ा शिव मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण स्थित शिव मंदिर के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 53.51 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि प्रथम किस्त के रूप में 32.10 लाख रुपये जारी होंगे. पिथौरागढ़ जिले की धारचूला विधानसभा में जुम्मा मल्ला ग्वार से छिपला सरोवर तक सड़क निर्माण के लिए 80.35 लाख रुपये तथा प्रथम चरण में 48.21 लाख रुपये जारी किए जाएंगे. द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के रामपादुका मंदिर पर स्नान घाट निर्माण के लिए शेष 37.60 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

महिला प्रोद्योगिकी पार्क के लिए 60 लाख

चम्पावत में महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना के लिए 60 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं, जिनमें पहले चरण में 36 लाख रुपये जारी होंगे. पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव के समग्र विकास के लिए 4.62 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. वहीं डीडीहाट स्थित सिविल जज न्यायालय परिसर में शिशु गृह की स्थापना के लिए 96 हजार रुपये और रुद्रपुर स्थित 31वीं वाहिनी पीएसी में आरटीसी एवं बैरक निर्माण के लिए 19.91 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है. इसके लिए पहली किस्त के रूप में 3.14 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे.

स्थानीय निकायों को 328 करोड़

राज्य सरकार ने छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियां लागू होने तक अंतरिम व्यवस्था के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए सभी शहरी स्थानीय निकायों को 328.28 करोड़ रुपये और जिला पंचायतों को 82.21 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया है. सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में तेजी आएगी.

रामनगर में पुरानी तहसील परिसर की खाली भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के लिए 38.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. चम्पावत में एडवेंचर पार्क विकसित करने के लिए 3.05 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि देहरादून स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भवन के दूसरे तल के निर्माण के लिए 5.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

महंगाई भत्ता बढ़ाया गया

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राज्य के स्वायत्त निकायों एवं उपक्रमों में कार्यरत उन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी को मंजूरी दी है, जो पांचवें और छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त कर रहे हैं. 1 जनवरी 2026 से पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों का डीए 474 प्रतिशत से बढ़ाकर 483 प्रतिशत तथा छठे वेतनमान के कर्मचारियों का डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है.

सरकार ने अल्मोड़ा जिले की रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में दो मोटर मार्गों के नाम बदलने का भी फैसला किया है. बिडोरा-छेवी पातशाही गेट से धूमखेड़ा मार्ग का नाम अब ‘साहिबजादे फतेह सिंह रोड’ होगा, जबकि सौनी-डौड़ाखाल-तिपोला मोटर मार्ग का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय पूरण सिंह डंगवाल के सम्मान में रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बीच श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं या नहीं? सरकार ने किया बड़ा दावा