हवन, पूड़ी-सब्जी और लड्डू… 12 साल साथ रहने वाले 'टफ्फू' की इंसानों जैसी तेरहवीं, बोले- कभी न भरने वाला खालीपन
Meerut Tuffu Dog Funeral: उत्तर प्रदेश के मेरठ से इंसानियत और बेजुबान के प्रति अनोखे प्रेम की एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है. मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले और डीएन इंटर कॉलेज में माली के रूप में कार्यरत सुनील यादव के परिवार ने अपने 12 साल के पालतू कुत्ते ‘टफ्फू’ की मौत के बाद इंसानों की तरह उसकी तेरहवीं का संस्कार किया. टफ्फू के जाने के गम में डूबे परिवार ने लगातार तीन दिनों तक घर में चूल्हा तक नहीं जलाया. रविवार को पूरे विधि-विधान से हवन कराया गया, उसकी पसंद के लड्डू बनवाए गए और रिश्तेदारों व पड़ोसियों को प्रसाद बांटा गया.