सहारनपुर के इस गांव में है गोगाजी की ननिहाल, यहीं से निकला था वो नेजा, जो आज भी बनता है आस्था का प्रतीक
Saharanpur News: सहारनपुर के कस्बा सरसावा की रहने वाली माता बाछल की शादी राजस्थान के हनुमानगढ़ में हुई थी. उनके कोई संतान नहीं थी और उन्होंने संतान प्राप्ति के लिए बाबा गोरखनाथ की सेवा और तपस्या की. इसके बाद 12 साल बाद उनको एक पुत्र प्राप्त हुआ, जिसका नाम जाहरवीर गोगा जी महाराज रखा गया.