'एक मिनट भी खड़ा नहीं हो पाएंगे अखिलेश यादव', चवन्नी वाले बवाल पर मीडिया के सामने क्या बोल गए RLD चीफ जयंत चौधरी?
Jayant Chaudhari: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच ‘चवन्नी’ वाले बयान पर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने अखिलेश यादव पर एक बार फिर पलटवार किया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गठबंधन के दौरान बंद कमरों में हुई गुप्त बातें यदि उन्होंने सार्वजनिक कर दीं, तो उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के लिए खड़ा होना भी मुश्किल हो जाएगा.