स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति अब सतह पर दिखने लगी है. इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चन्द्र शेखर आजाद ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के हितों के लिए अपना 10 बिन्दुओं पर ‘युवा संकल्प पत्र’ जारी किया.
<p style=”text-align: justify;”>इस संकल्प पत्र में पार्टी की ओर से रोजगार, शिक्षा, खेल, परीक्षा व्यवस्था, नशामुक्ति के साथ युवाओं से जुड़े अहम् मुद्दों पर जोर दिया गया है. यह इसलिए भी अभी से जारी किया गया है,क्यूंकि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की ओर आकर्षित किया जा सके.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/chamoli-tunnel-collapsed-ganesh-godiyal-demands-more-compensation-ann-3175541″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
<h3 style=”text-align: justify;”>नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा जारी किया गया युवा संकल्प निम्न है:
<li style=”text-align: justify;”>5 वर्षों में 2 करोड़ रोजगार सृजन, खाली पदों पर तत्काल भर्ती तथा स्टार्ट-अप के लिए 20 लाख रुपये का लोन.
<li style=”text-align: justify;”>पेपर लीक और भर्ती घोटालों की जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित करना.
<li style=”text-align: justify;”>नॉर्मलाइजेशन की मनमानी खत्म करना. जहां संभव हो वहां एक-शिफ्ट और एक-पेपर व्यवस्था, परीक्षा का रॉ-स्कोर व प्रतिशत सार्वजनिक करना तथा परीक्षा एजेंसियों की जवाबदेही तय करना.
<li style=”text-align: justify;”>कक्षा 1 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा. सरकारी स्कूलों में निःशुल्क एक्स्ट्रा क्लासेस, डाउट सेशन, टेस्ट सीरीज और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी. 10 लाख रुपये तक के शिक्षा लोन पर 2 वर्ष की ब्याज सहायता.
<li style=”text-align: justify;”>हर जिले में इंडस्ट्रियल क्लस्टर की स्थापना, स्थानीय उद्योग व रोजगार को बढ़ावा, पलायन पर रोक तथा कृषि, तकनीक और MSME क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर.
<li style=”text-align: justify;”>हर विभाग के बजट में 30 प्रतिशत राशि युवा विकास के लिए आवंटित करना तथा हर 6 महीने में युवा बजट रिपोर्ट सार्वजनिक करना.
<li style=”text-align: justify;”>50 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों में युवाओं के लिए 25 प्रतिशत पदों की व्यवस्था, पात्र कंपनियों को प्रोत्साहन और भर्ती डेटा सार्वजनिक करना.
<li style=”text-align: justify;”>हर स्कूल में खेल सुविधाएं, हर ग्राम पंचायत में मिनी स्टेडियम तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रशिक्षण व आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना.
<li style=”text-align: justify;”>हर कॉलेज में निःशुल्क काउंसिलिंग, नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्त रोक और व्यापक नशामुक्ति अभियान चलाना.
<li style=”text-align: justify;”>CSR फंड का 50 प्रतिशत हिस्सा युवाओं की शिक्षा, रोजगार व विकास पर खर्च करना तथा युवाओं की भागीदारी व खर्च का विवरण सार्वजनिक करना.
<h3 style=”text-align: justify;”>चुनावी तैयारी पर जोर 
<p style=”text-align: justify;”>चंद्रशेखर आजाद की पार्टी का यह संकल्प पत्र बीते छात्र आंदोलन को भी ध्यान में रखते हुए आया है, क्यूंकि अब कोई भी पार्टी युवाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकती. लिहाजा उनके लिए लोकलुहावन वादों के दावे शुरू हो चुके हैं. लेकिन क्या ये हकीकत में अमल में आ पाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/cm-yogi-adityanath-announcement-for-gen-and-gen-z-alpha-new-youth-policy-coming-soon-3175335″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान