नोएडा में नहीं लगेगा जाम, ट्रकों के आने-जाने के लिए बनेगा नया रूट, पीक टाइम भी फर्राटे से दौड़ेंगी गाड़ियां
Noida Latest News: नोएडा में ट्रकों की वजह से लगने वाले जाम को कम करने की तैयारी शुरू हो गई है. नोएडा अथॉरिटी ने ट्रकों के लिए अलग रास्ता बनाने का प्लान तैयार किया है. इसके लिए शहर में 24 घंटे तक गाड़ियों की आवाजाही का डेटा जुटाया गया. अब इसी आधार पर तय किया जाएगा कि ट्रकों को किस रास्ते से निकाला जाए, ताकि शहर की मुख्य सड़कों पर जाम कम है और आम लोगों को राहत मिले.