मुरादाबाद में यहां जुटते थे बड़े क्रांतिकारी, जहां अंग्रेजों के खिलाफ तैयार होती थीं योजनाएं… जानिए भारत माता सोसाइटी का इतिहास
Moradabad News: मुरादाबाद का इतिहास सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि आजादी की लड़ाई से भी इसका गहरा जुड़ाव रहा है. शहर में कभी भारत माता सोसाइटी का ऐसा केंद्र हुआ करता था, जहां से अंग्रेजों के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की योजनाएं तैयार की जाती थीं. साहित्यकार राजीव सक्सेना के मुताबिक, कानूनगोयान में स्थित इस केंद्र में क्रांतिकारियों की आवाजाही रहती थी और यहीं से विचारों और गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम होता था. खास बात यह है कि भारत माता सोसाइटी को अक्सर पंजाब से जोड़कर देखा जाता है, जबकि इसके पीछे मुरादाबाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.