दिवाली पर फ्लाइट से लखनऊ आने का है प्लान… तो ढीली कर लो जेब, किराया देख उड़ जाएगा होश
Diwali Lucknow Flight Fare: दिवाली से पहले लखनऊ आने की तैयारी कर रहे हैं तो फ्लाइट का किराया आपकी जेब ढीली कर सकता है. मुंबई से लखनऊ आने वाली कुछ फ्लाइटों का किराया 23 हजार रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं बेंगलुरु और पुणे से आने वाली फ्लाइटों के टिकट भी 20 हजार रुपये से ज्यादा के हो गए हैं. 6 नवंबर को लखनऊ आने वाली फ्लाइटों में सीटों की बढ़ती मांग का असर किराए पर साफ दिखाई दे रहा है.