त्योहार से पहले आसमान छूने लगा विमान किराया; मुंबई, पुणे और बेंगलुरु से लखनऊ की उड़ानें हुईं महंगी
दिवाली आने में अभी करीब दो महीने बाकी हैं, लेकिन लखनऊ लौटने वाली फ्लाइटों का किराया अभी से आसमान छूने लगा है। मुंबई से लखनऊ की उड़ान का किराया 23 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई से आने वाली फ्लाइट के भी दाम बढ़ गए हैं।