लखनऊ में बाइक टकराने पर मर्डर; पोते के सामने दादा को चाकू से गोदा, थाने से 50 मीटर दूर कांड
लखनऊ के मड़ियांव थाने के सामने बाइक की मामूली टक्कर के बाद कबाड़ी ने रिटायर नगर निगम सुपरवाइजर मगन बिहारी तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया। दादा को बचाने आए पौत्र संकल्प पर भी हमला हुआ। ट्रामा सेंटर में मगन बिहारी की मौत हो गई, जबकि संकल्प की हालत गंभीर है। आरोपी फरार है।