117 KM लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे बदलेगा मिर्जापुर की कनेक्टिविटी, 106 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
मिर्जापुर में विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सदर और चुनार तहसील के 106 गांवों को अधिग्रहण के लिए चिह्नित किया गया है. करीब 117 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 26 हजार करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही गई है.