वाराणसी में बाढ़ का कहर: 28 दिनों से थमीं नावें, 84 घाट डूबे… भुखमरी की कगार पर नाविक, न राशन न सरकारी मदद
वाराणसी में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने से सभी 84 घाट जलमग्न हैं. बीते 28 दिनों से छोटे-बड़े नावों के संचालन पर रोक लगी है, जिससे दशाश्वमेघ और नमो घाट से रामनगर तक के हजारों नाविक परिवारों की रोजी-रोटी ठप हो चुकी है. राशन, बच्चों की स्कूल फीस और मकान के किराए के लिए नाविक कर्ज लेने को मजबूर हैं. जनप्रतिनिधियों की बेरुखी और सरकारी मदद न मिलने से नाविक समुदाय गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है.