Jaunpur News : 'कब गिराया जाएगा', जौनपुर में पशु चिकित्सा भवन बना मुसीबत, देखकर घबरा जाओगे
Jaunpur ki local news : जौनपुर का नगर पशु चिकित्सा विभाग घातक बन चुका है. इसका पुराना जर्जर भवन कभी भी बड़े हादसे में बदल सकता है. यह भवन स्कूल-कॉलेज और लाखों लोगों की आवाजाही वाले व्यस्त मार्ग पर है. प्रशासन इसे कंडम घोषित कर चुका है, फिर भी इसे गिराया नहीं गया है. लोगों का कहना है कि जब भवन को पहले ही कंडम घोषित किया जा चुका है तो इसे सुरक्षित तरीके से हटाने में देरी क्यों हो रही है. लोकल 18 से जौनपुर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि भवन काफी पुराना हो चुका था. विभाग की ओर से इसे निष्प्रयोज्य घोषित कराने के लिए शासन से पत्राचार किया गया था, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है.