यूपी चुनाव की तैयारी तेज, आयोग का दलों की मौजूदगी में EVM की जांच का आदेश
यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तर जांच की कार्यशाला हुई। इसमें छह मंडलों के डीएम, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और ईवीएम सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया।