बच्चे के चढ़ने से पहले ड्राइवर ने चला दी बस, घर के सामने ही मासूम की दर्दनाक मौत; हंगामा-तोड़फोड़
गोरखपुर में शनिवार की सुबह-सुबह स्कूल बस से बड़ा हादसा हो गया। यहां बस में चढ़ते वक्त एक मासूम बच्चा पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मासूम के घर के सामने ही हुआ। मारा गया मासूम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पीट दिया और बस में तोड़फोड़ की।