आगरा का यह वर्षो प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, अद्धभुत शिवलिंग होने का है दावा, पूरा शिव परिवार है विराजमान
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर आस्था और प्राचीन इतिहास के लिए प्रसिद्ध है. मान्यता है कि यह मंदिर कई वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है. सावन और महाशिवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. मंदिर के महंत अजय राजोरिया ने बताया कि यहां स्थापित शिवलिंग बेहद अद्भुत है. उनका दावा है कि एक ही पत्थर में भगवान शिव के साथ पूरा शिव परिवार विराजमान है, जो इस मंदिर को विशेष बनाता है.