अबान की मौत: अली ने नहीं दिए नए मुलाकाती के नाम, मिलने भी न आया कोई अपना; छोटा भाई ही संभालता था ये जिम्मेदारी
करीब 11 माह से झांसी जेल में बंद अली अहमद ने छोटे भाई अबान की मौत के एक महीने बाद किसी परिजन का नाम मुलाकाती के तौर पर दर्ज नहीं कराया है। उससे मिलने आते समय अबान की हादसे में मौत हो गई थी।