27 अगस्त को फिरोजाबाद में सजेगा कुश्ती का महाकुंभ, देशभर से दांव-पेच दिखाने पहुंचेंगे दिग्गज पहलवान
Firozabad Kushti Dangal: फिरोजाबाद के एक छोटे से गांव में शुरू हुई कुश्ती की परंपरा आज भी लोगों के बीच जिंदा है. करीब 40 साल पहले गांव के पहलवानों से शुरू हुआ यह सिलसिला अब हर साल होने वाले विशाल दंगल का रूप ले चुका है. खास बात यह है कि इस दंगल ने गांव के कई युवाओं को अखाड़े तक पहुंचाया और उनमें पहलवान बनने का जुनून पैदा किया. इस बार 27 अगस्त को टापा खुर्द गांव में देशभर से पहलवान जुटेंगे, जहां रोमांचक कुश्तियों के साथ विजेता पहलवानों को इनाम भी दिया जाएगा.