मेरठ में घर और दुकान बनाने का सुनहरा मौका, MDA नीलाम करेगा 201 भूखंड, जानिए तारीख और पूरी डिटेल
मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) शहर के प्रमुख इलाकों में 201 आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की ई-नीलामी करने जा रहा है. नमो भारत और मेरठ मेट्रो स्टेशन के पास गंगानगर, शताब्दी नगर, वेदव्यासपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित इन प्लॉट्स के लिए 9 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. नीलामी प्रक्रिया 12 और 13 सितंबर को होगी. जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया और नियम.