बुलंदशहर में शादी के दौरान दूल्हे ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 सेकंड में 17 फायर का दावा
8 सितंबर, मंगलवार: बुलंदशहर के खुर्जा में शादी समारोह के दौरान दूल्हे की पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने युवक की पहचान शादाब के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो 2022 में उसकी शादी का है।