जयंत चौधरी की लाइफ में कैसे आईं पंजाबन कुड़ी चारू, दिल्ली साउथ एक्स की लाइफ छोड़ चुनावी रैली में मचा रहीं गर्दा
Who is Charu Chaudhary: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने चुनावी जनसभाएं शुरू कर दी हैं. गुरुवार को सहरानपुर में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी रैली करने पहुंचे. यहां वह अपनी चारू और बेटी साहिरा के साथ मंच पर पहुंचे. रैली में चारू चौधरी जैसे ही अपना संबोधन देने आईं श्रोताओं में एक अलग किस्म का उत्साह दिखा. चारू ने बमुश्किल दो तीन मिनट का ही भाषण दिया, लेकिन वह सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग चारू के बारे में जानना चाह रहे हैं, तो देर किस बात की है. आइए जानते हैं कि पंजाबन कुड़ी चारू कैसे जाट जयंत चौधरी की लाइफ में आईं.