अब मछलियों का भी होगा बीमा… बाढ़, बारिश या बीमारी से मौत हुई तो मिलेगा मुआवजा, जानें यूपी सरकार की स्कीम
Fish Farming Scheme for UP Farmers: मछली पालन करने वाले किसानों के लिए बड़ी चिंता यह होती है कि बीमारी, बाढ़, तेज बारिश या पानी खराब होने से अगर तालाब की मछलियां मर गईं तो महीनों की मेहनत और लाखों का निवेश एक झटके में डूब सकता है. अब इस जोखिम को कम करने के लिए रामपुर में एक खास पहल शुरू होने जा रही है. पहली बार मछलियों को भी फसल की तरह बीमा सुरक्षा देने की तैयारी है. खास बात यह है कि सिर्फ मछलियां ही नहीं, मत्स्य पालक को भी व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा. इसके लिए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाया गया है, ताकि पंजीकरण से लेकर बीमा तक का काम आसान हो सके.