Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
By
August 10, 2026 4 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछ चुकी है. वहीं इस चुनाव से पहले राजनीतिक करवट भी दिखाई देने लगी है. दरअसल, बीजेपी के ’80 बनाम 20′ हिंदुत्व नैरेटिव की काट में समाजवादी पार्टी अब पीडीए के साथ ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का नैरेटिव गढ़ने में जुटी हुई है. मंदिर, धर्म और हिंदू आस्था से जुड़े मुद्दों पर सपा का बदला हुआ रुख संकेत दे रहा है कि पार्टी बीजेपी के सबसे मजबूत राजनीतिक हथियार को उसी मैदान में चुनौती देने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है.
<p style=”text-align: justify;”>राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ ही अन्य वर्गों के मतदाताओं के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की कोशिश कर रही है. पार्टी की रणनीति भी इसी दिशा में दिखाई दे रही है. पीडीए के सामाजिक समीकरण को मजबूत करने के साथ मंदिर, सनातन, संत समाज और सांस्कृतिक मुद्दों पर सक्रियता को इसी राजनीतिक विस्तार की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>मेरठ में जहां मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी हाईवे पर शिवभक्त कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी शिवभक्तों की यात्रा को मंगलमय करें. वहीं, सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान भी लगातार कांवड़ियों की सेवा करते नजर आ रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”>ये भी पढ़ें: <a style=”color: #e03e2d;” title=”आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/akash-anand-targets-akhilesh-yadav-rahul-gandhi-call-uncle-and-bjp-in-sadabad-bsp-rally-up-3173134″ target=”_self”>आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
<h3 style=”text-align: justify;”>’अखिलेश की मंदिरों में बढ़ी सक्रियता'
<p style=”text-align: justify;”>सियासी एक्सपर्ट वीरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक समाजवादी पार्टी अब केवल अपने पारंपरिक सामाजिक न्याय और पीडीए के राजनीतिक आधार तक सीमित रहने के बजाय हिंदू आस्था, सनातन और सांस्कृतिक मुद्दों को भी राजनीतिक विमर्श के केंद्र में ला रही है. अखिलेश यादव की मंदिरों में बढ़ती सक्रियता, संतों और धर्माचार्यों से मुलाकात तथा धार्मिक मुद्दों पर मुखरता इसी बदली हुई रणनीति का संकेत है.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि इटावा में केदारनाथ की तर्ज पर केदारेश्वर मंदिर का निर्माण, सपा कार्यालय के बाहर ‘सनातन ही समाजवाद है’ जैसे पोस्टर और भगवान परशुराम से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश पार्टी की राजनीति में आए इस बदलाव को और स्पष्ट करती है.
<h3 style=”text-align: justify;”>’राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दे को उठाना सपा की खास रणनीति'
<p style=”text-align: justify;”>वीरेंद्र रावत ने कहा कि ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से अखिलेश यादव की मुलाकात और इसके बाद धार्मिक मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर होना भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है. इसी क्रम में अयोध्या के <a title=”राम मंदिर” href=”https://www.abplive.com/topic/ram-mandir” data-type=”interlinkingkeywords”>राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मुद्दे को सपा की ओर से प्रमुखता से उठाना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>इसके अलावा वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक रतन मणि लाल का मानना है कि समाजवादी पार्टी पिछले एक-दो वर्षों से अपने पारंपरिक ‘एमवाई’ समीकरण से आगे निकलकर व्यापक सामाजिक आधार तैयार करने की कोशिश कर रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>’बीजेपी की राह पर सपा'
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को यह एहसास हो गया है कि सत्ता तक पहुंचने के लिए केवल एक सीमित सामाजिक समीकरण पर्याप्त नहीं है. बीजेपी ने व्यापक हिंदुत्व के आधार पर हिंदू समाज के अलग-अलग वर्गों को एक राजनीतिक छतरी के नीचे जोड़ने में सफलता हासिल की है और सपा अब उसी व्यापक सामाजिक आधार में अपनी जगह बनाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि पार्टी की व्यापक रणनीति यह संदेश देने की है कि हिंदुत्व या हिंदू आस्था पर किसी एक राजनीतिक दल का एकाधिकार नहीं है और समाजवादी पार्टी भी हिंदू समाज की आस्था और परंपराओं से अलग नहीं है. इसे सपा के ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की ओर बढ़ते कदम के तौर पर देखा जा सकता है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>’2014 के बाद बीजेपी ने मजबूत किया हिंदू वोट बैंक'
<p style=”text-align: justify;”>इसके अलावा वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछले तीन-चार दशकों से जाति और धर्म दो प्रमुख आधार रहे हैं. 2014 के बाद बीजेपी ने हिंदू वोटों के एकत्रीकरण की राजनीति को मजबूत किया, जिसका उसे लाभ भी मिला.
<h3 style=”text-align: justify;”>’जातीय समीकरण का सपा- कांग्रेस को फायदा'
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में जातीय समीकरण फिर प्रभावी हुआ और सपा-कांग्रेस को इसका फायदा मिला. अब बीजेपी के हिंदुत्व की काट के लिए दूसरे दलों के सामने बहुसंख्यक हिंदू मतदाताओं को साधने की चुनौती है. ऐसे में सॉफ्ट हिंदुत्व से पूरी तरह दूरी बनाकर बीजेपी के आक्रामक हिंदुत्व का मुकाबला करना मुश्किल होगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>’चुनाव के लिए सपा ने बदला रुख'
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि सपा भी कांग्रेस की तरह केवल दिखावे की राजनीति करती है. सनातन और हिंदू धर्म से उसका कोई वास्तविक सरोकार नहीं है. चुनावी लाभ के लिए सपा अब हिंदू आस्था के प्रति अपना रुख बदलने का दिखावा कर रही है, जबकि उसका अतीत सनातन विरोधी रहा है.
<h3 style=”text-align: justify;”>’सनातन को सियासी औजार के रूप में यूज कर रही बीजेपी'
<p style=”text-align: justify;”>समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक यादव ने कहा, “बीजेपी सनातन को राजनीतिक औजार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है. सनातन भेदभाव और नफरत नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और समावेशिता की बात करता है. हम बीजेपी के इस छद्म और नफरती सनातन के विरोधी हैं, सनातन के नहीं. हमारा सनातन स्वामी विवेकानंद का समावेशी सनातन है.”
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”>ये भी पढ़ें: <a style=”color: #e03e2d;” title=”बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/bjp-reaction-on-speculation-brijbhushan-sharan-singh-joining-samajwadi-party-3173083#google_vignette” target=”_self”>बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- …अंदरूनी मामला है
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
Next
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • कानपुर: दो दिन तक बूंदाबांदी, फिर तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
  • UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
  • दशहरा-दिवाली पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए शेड्यूल
  • लखनऊ में एक बार फिर किफायती फ्लैट लेने का मौका, छह नई टाउनशिप को मिली मंजूरी
  • स्वाइन फ्लू संक्रमण के बीच डाक्टर को आया हार्टअटैक, आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौत
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme