आंगनबाड़ियों और सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय, 5 लाख का कैशलेस इलाज भी, योगी के 3 तोहफे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या के GIC मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की।