Weather in UP: तराई में जोरदार बारिश, नेपाल से सटे आठ जिलों के लिए अलर्ट, ये है नया मौसम अपडेट
उत्तर प्रदेश में रविवार को मानसूनी सक्रियता में तेजी आई। इसका असर खास ताैर पर पश्चिमी तराई में देखने को मिला। बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर आदि जिलों में भारी से अति भारी बारिश देखने को मिली।