Aligarh News: 2 KM लंबे जाम ने ली मासूम की जान, चाचा की गोद में तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
Aligrah Child Death: अलीगढ़ के खैर इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तेज बुखार से पीड़ित 6 वर्षीय मासूम बच्ची उर्मिला की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि तिरंगा चौक से मिनी बाईपास तक लगे 2 किलोमीटर लंबे भीषण जाम में फंसने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिससे चाचा की गोद में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया.