मुरादाबाद जिला जेल का भार होगा कम, सिरसखेड़ा में ₹386 करोड़ से बनेगी नई जेल, ₹135 करोड़ की किस्त मंजूर
Moradabad New Jail: मुरादाबाद-बरेली हाईवे स्थित सिरसखेड़ा गांव में लगभग ₹386 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक नई जेल का निर्माण शुरू होने जा रहा है. शासन ने परियोजना के लिए 135 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी मंजूर कर दी है. वर्तमान जिला कारागार में 906 की क्षमता के मुकाबले 1800 से अधिक कैदी बंद हैं. इस अत्यधिक दबाव को खत्म करने के लिए 2000 कैदियों की क्षमता वाली हाईटेक जेल पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाएगी. साथ ही संभल में भी अलग जेल निर्माण की तैयारी है.