Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Case: राम मंदिर दान चोरी की जांच के बीच केशव मौर्य का बयान, बोले चंपत राय बेदाग हैं
Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Case: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नई एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार है. इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चंपत राय के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए और चंपत राय पहले भी बेदाग थे, आज भी बेदाग हैं.