'BJP सम्मान करती है तो 3-4 गुना सीटें…' सीट शेयरिंग पर अखिलेश ने ली जयंत चौधरी की चुटकी
Akhilesh Yadav On Jayant Chaudhary: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी पर बड़ा सियासी तंज कसा है. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी वास्तव में चौधरी चरण सिंह का सम्मान करती है, तो उसे आगामी विधानसभा चुनावों में ‘पीले गमछे वाले लोगों’ यानी आरएलडी को तीन से चार गुना सीटें देनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ नाम लेने से सम्मान नहीं होता, बल्कि सीटों के जरिए उनका असली सम्मान दिखना चाहिए. उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है.