2022 से 2027 में कितने अलग दिख रहे अखिलेश यादव, ब्राह्मणों पर डोरे डालने का असली मकसद क्या?
Akhilesh Yadav UP Chunav: उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी और उनके मुखिया अखिलेश यादव जोर शोर से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे दिख रहे हैं. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 2022 के चुनाव 2027 में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी कितनी अलग दिख रही है. सपा 2022 में जहां मूलरूप से मुस्लिम और यादव के अपने पारंपरिक पैटर्न पर टिकी थी, वहीं 2027 में अखिलेश यादव अपनी पार्टी के फलक को विस्तार देते दिख रहे हैं. 2022 में सपा जहां डर-डर कर कदम बढ़ा रही थी, वहीं 2027 में कार्यकर्ताओं के पास 2024 में मिली बड़ी जीत का कॉन्फिडेंस नजर आ रहा है. सपा 2027 में तमाम नये प्रयोग करती दिख रही है. वह कितना सफल होगा यह तो रिजल्ट आने के बाद पता चलेगा, लेकिन एक बात तो है इसपर अखिलेश यादव रिस्क लेने में कंजूसी नहीं कर रहे हैं.