Lucknow Advocate Chamber Demolition : लखनऊ में वकीलों के 72 अवैध चैंबरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- सभी अवैध निर्माण गिराने ही होंगे
Lucknow Advocate Chamber Demolition Supreme Court Judgement : लखनऊ में जिला एवं सत्र न्यायालय के पास बने वकीलों के करीब 72 अवैध चैंबर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि सभी अवैध निर्माण गिराने होंगे. कोर्ट ने परिसर में अतिक्रमण और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए और वकीलों को शांतिपूर्वक अवैध चैंबर खाली करने की सलाह दी.