UP: तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद बवाल, ग्रामीण आक्रोशित, पुलिस और वन विभाग की टीम पर पथराव
मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के ग्राम बलिया में मंगलवार को तेंदुए ने एक और महिला पर हमला कर दिया। इसमें विरमो देवी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश है।